![]() |
यूपी में 22 से मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने का अनुमान || यूपी की सीमा पर पहुंचा मानसून || इन जिलों के लिए अलर्ट जारी |
Uttar Pradesh Mansoon Update || Up Rain Alert || उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। पूर्वांचल के कुछ जिलों में बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं के चलने की वजह से मौसम ठंडा होने लगा है। लेकिन, भारतीय मौसम विभाग की ओर जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 जून से मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। बताया जा रहा है कि मानसून इस समय उत्तर प्रदेश की सीमा पर अटका हुआ है। इसके एक-दो दिन में हवाओं के रुख के अनुकूल होने पर उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की उम्मीद जताई गई। ऐसे में एक-दो दिन और गर्मी का सितम झेल लीजिए। इसके बाद राहत का दौर शुरू हो जाएगा।
राजधानी और पश्चिमी यूपी में रहेगा हीटवेव का असर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटवेव का थोड़ा बहुत असर रहेगा। हालांकि आसपास के जिलों में बूंदाबादी होने पर यहां तापमान में थोड़ी गिरावट होगी। लेकिन भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिनों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी रखा गया है। इसमें आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, मथुरा, हाथरस समेत आसपास के जिलों में भी हीटवेव का असर रहेगा। हालांकि तापमान 42 से 44 डिग्री से ऊपर तो नहीं जाएगा। इससे एक दो डिग्री कम रहने की उम्मीद है। ऐसे में अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
यूपी के बस्ती में बदला मौसम
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार रात मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात 12बजे के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाओं के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आंधी तूफान का असर यह रहा कि तापमान अब ढलान की ओर चल पड़ा है। हालांकि यह स्थिति बरकरार तब रहेगी, जब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी मौसम का रुख इसी तरह रहे। हालांकि बस्ती में उम्मीद है कि हीटवेव से लोगों को राहत मिल जाए और भीषण गर्मी से छुटकारा मिल जाए। बता दें कि पिछले 1 महीने से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। दोपहर के समय घरों से निकल पाना मुश्किल हो जा रहा है।
किसानों के चेहरे खिल उठे, रोपाई शुरू
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बुधवार रात से शुरू हुई प्री मानसून वर्षा ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी है। उनके चेहरे खिल गए हैं। जिन किसानों ने धान की नर्सरी नहीं डाल रखी थी वह धान की नर्सरी डालने के लिए खेत में जुट गए हैं। वहीं जिन किसानों ने धान की नर्सरी पहले ही डाल रखी थी और नर्सरी अब तैयार हो गई है। वह खेतों की सिंचाई कर अब रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि तमाम किसान इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि झमाझम मानसूनी बारिश हो और खेत में पानी भर तब धान की रोपाई करें। जिससे उनका खर्च काफी हद तक बच जाएगा। फसल भी अच्छी होने की उम्मीद रहेगी।
20 फीसदी कम बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जून महीने में इस बार सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि जून में अब तक 65 मिलीमीटर के करीब वर्षा हुई है। आने वाले दिनों में मौसम का यही रुख रहा, तो अभी अच्छी बारिश की उम्मीद बहुत नहीं बन पाई है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आई चेतावनी ने लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हालांकि माना जा रहा है कि जुलाई में ही अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, 22 जून के बाद मानसून सक्रिय होने के बाद जो स्थितियां बनती हैं। उसके अनुसार जून महीने का पूरा आकलन किया जा सकता है। क्योंकि अभी जून के 10 दिन बचे हैं। ऐसे में अगर मानसून सक्रिय हो जाता है, तो जो बारिश अब तक कम हुई है वह पूरी हो सकती है।
0 Comments