![]() |
Up Tourism || यूपी के पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा बस्ती मंडल || पर्यटन को बढ़ावा देने को शुरू हुआ सर्वे |
Up Basti News || उत्तर प्रदेश का बस्ती जिला आने वाले एक-दो साल में पर्यटन मानचित्र पर सूर्य के तरीके से चमकेगा। यूपी के बस्ती जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विश्व विख्यात रामनगरी अयोध्या से सटे होने का जितना लाभ बस्ती को मिलना चाहिए था। वह बीते वर्षों में नहीं मिल पाया है। लेकिन अब केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी इस दिशा में कदम बढ़ा लिया है। जिसमें बस्ती जिले में पर्यटन की संभावनाएं तलाशी जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि बस्ती जिले में किन क्षेत्रों में, किन ऐतिहासिक स्थलों पर सबसे ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। up tourism, basti mandal, santkabirnagar, Siddharthanagar, यूपी में पर्यटन स्थल, बस्ती मंडल के पर्यटन स्थल
पहले चरण का सर्वे 30 जून को होगा पूरा
बस्ती में पर्यटन की संभावनाओं की तलाश का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण का शुरू हो गया है। यह 30 जून को समाप्त होगा। इसके लिए जिले भर में नौ सर्वेयरों की तैनाती की गई है। यह सर्वेयर बस्ती जिले के तमाम पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व होटल में जाकर लोगों से बातचीत करेंगे कि वह यहां किसी लिहाज से पर्यटन के लिए आए हैं। और वह यहां के बारे में क्या सोचते हैं।
एक साल चलेगा दूसरे फेज का सर्वे
दूसरे चरण का सर्वे आने वाले 1 अगस्त 2024 से शुरू होगा। यह सर्वे 1 साल का होगा। यानी 1 अगस्त 2024 से शुरू होकर 31 जुलाई 2025 चलेगा। दूसरे चरण के सर्वे में होटल, रेस्टोरेंट, पेइंग गेस्ट, होम स्टे, लॉज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, ढाबा संचालकों व उसके प्रबंधकों के साथ मीटिंग की जाएगी। उनसे बस्ती मंडल में आने वाले पर्यटकों के बारे में जानकारी हासिल कर डाटा तैयार किया जाएगा। इसी डाटा के आधार पर आने वाले वर्षों में बस्ती मंडल में पर्यटन के विकास की संभावनाओं का काम पूरा किया जाएगा।
बस्ती जिले के पर्यटन स्थल
- भगवान राम के पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल मखौड़ा धाम
- श्रृंगिनारी आश्रम
- भदेश्वर नाथ शिव मंदिर
- छावनी शहीद स्थल
- कड़र शिव मंदिर
- मरही माता मंदिर
संतकबीरनगर जिले के पर्यटन स्थल
- बखिरा झील
- संत कबीर की निर्वाण स्थली
सिद्धार्थनगर के पर्यटन स्थल
- बाणगंगा बैराज
- पिपरहवा स्तूप
- योगमाया मंदिर
- भारतभारी मंदिर
0 Comments