![]() |
एक बिस्किट की कीमत इतनी की खरीद सकते हैं 3 Alto कार || उड़ गए न होश || जानिए क्या खास है इस बिस्किट के एक पीस में |
World’s Most Expensive Biscuit || एक बिस्किट की कीमत कितनी हो सकती है 5 रुपये, 10 रुपये, 100 या 200 रुपये या फिर हजार रुपये। इससे ज्यादा कीमत के बिस्कुट की तो सामान्य स्थिति में कल्पना भर ही की जा सकती है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि दुनिया में एक ऐसा बिस्किट भी है। जिसके एक पीस की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इतनी कीमत में तो भारत में 3 Alto Car खरीदी जा सकती है। अब सवाल उठता है कि इस बिस्किट में आखिर ऐसा क्या है। जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी अधिक है। इस आर्टिकल में हम इसी सस्पेंस से पर्दा हटाएंगे। पूरी बात जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
टाइटैनिक पर मिला था बिस्किट का एक पीस
हम दुनिया के जिस सबसे महंगे बिस्किट (World’s Most Expensive Biscuit) की बात कर रहे हैं। उसके खास होने के पीछे उसका स्वाद या क्वालिटी नहीं है। दरअसल यह बिस्किट टाइटैनिक जहाज पर मिला। जहाज के समुद्र में डूब जाने के बाद एजेंसियां जहाज के मलबे तक पहुंचीं और तलाशी ली तो बिस्किट का एक पीस जहाज में पूरी तरह सुरक्षित मिला। इसे वर्ष 2015 में नीलामी के लिए सार्वजनिक किया गया। तब यह बिस्किट 15 हजार पाउंड यानी भारतीय रुपयों में करीब 15 लाख रुपये में बिका था। इस पर बीबीसी ने एक रिपोर्ट भी तैयार की थी। जिसमें इन सब बातों की जानकारी दी गई है।
इस कंपनी का था बिस्किट का एक पीस
15 लाख रुपये में बिका यह बिस्किट दुनिया का सबसे महंगा बिस्किट बन गया। तब से ग्रीस के एक कलेक्टर ने इसे नीलामी के जरिए खरीदा था। इस बिस्किट को स्पिलर्स एंड बेकर्स (Spillers and Bakers Pilot Cracker Biscuit) ने बनाया था। बताया जाता है कि यह पायलट क्रैकर बिस्किट टाइटैनिक जहाज की एक लाइफ बोट के सर्वाइवल किट में था। इसी वजह से यह बिस्किट दुनिया का सबसे महंगा बिस्किट (Titanic Biscuit Auction) भी बन गया।
जहाज के इस कपल ने रखा बिस्किट
दुनिया के सबसे महंगे बिस्किट को सूविनियर के तौर पर आरएमएस कारपेथिया में मौजूद कपल जेम्स और मेबल फेनविक ने रखा था। बताया जाता है कि आरएमएस कारपेथिया शिप को टाइटैनिक में बचे लोगों को बचाने और राहत व बचाव कार्य के लिए बुलाया गया था। तब इस कपल ने बिस्किट उठा लिया था। बाद में उसे कोडैक फिल्म के लिफाफे में डाल कर बंद कर दिया था। इस बिस्किट के साथ कपल ने कुछ फोटो के नेगेटिव भी सुरक्षित रख लिए थे। जो बाद में सामने आए।
0 Comments